April 25, 2026

News Buddy

www.newsbuddy.co.in

महात्मा गांधी की जयंती पर मैडलिस्ट खिलाड़ियों को मिलेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान”

राज्य भर में 11 हजार खिलाड़ियों को किया जायेगा सम्मानित

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल पत्रकारों सहित सम्पूर्ण खेल जगत के लिए लगातार छठे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश स्तर पर 1 अक्तूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से राजीव भवन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रदेश भर के मैडलिस्ट खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा रहा है, इस सम्मान समारोह में शहीद नेतागण महात्मा गांधी, स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी, स्व. श्री राजीव गांधी, स्व श्री विद्याचरण शुक्ल, स्व. श्री नंदकुमार पटेल एवं स्व. श्री महेंद्र कर्मा की स्मृति में विभिन्न कैटेगरी के अंतर्गत खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह के उपरांत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में यह आयोजन अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व एवं जिला स्तर पर मैडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में लगभग 11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *